जबलपुर पुलिस ने आरोपियों से 216 पाव अंग्रेजी 90 पाव देशी शराब एवं मोटर सायकिल की जप्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर पुलिस ने आरोपियों से 216 पाव अंग्रेजी 90 पाव देशी शराब एवं मोटर सायकिल की जप्त



 अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, फरार 1 आरोपी की तलाश , 216 पाव अंग्रेजी , 90 पाव देशी शराब एवं मोटर सायकिल जप्त


                  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी में लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
                 आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण /अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्रीमति भावना मरावी के मार्ग दर्शन में   क्राईम ब्रांच  एवं थाना ग्वारीघाट की टीम का की टीम को 1 आरोपी को अवैध शराब के  साथ रंगे हाथ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
            थाना ग्वारीघाट विजय परस्ते ने बताया कि दिनांक 5-11-2020 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटर सायकिल पर 2 व्यक्ति अवैध शराब लेकर बरगी तरफ से आ रहे है जो बाईपास बरगी से भटौली तरफ मुड़े हैं,  सूचना पर थाना ग्वारीघाट एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा  ग्राम भटोली मेन रोड ढलान पर दबिश दी जहाॅ एक मोटर सायकल पर 2 व्यक्ति  तेज रफ्तार से मोटर सायकल चलाते हुये आते दिखे, मोटर सायकिल के  हेण्डल पर थैला टंगा था तथा पीछे बेैठा वाला व्यक्ति बीच में कुछ पकडे़ हुये बैठा था जिन्हें दूर से रूकने का ईशरा किया  मोटर साकयल चालक ने मोटर साकयल को जैसे ही धीमा किया तभी पीछे बैठने  वाला व्यक्ति कूदकर नाला में अंधेरे में भाग गया मोटर सायकिल चालक ने भी भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया मोटर सायकिल के हैेण्डल पर  थैला टंगा था एवं तीन बोरी तांत की मोटर सायकिल के नीचे पड़ी थीं, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम होम सिंह कुमरे उम्र 35 वर्ष निवासी साई नगर रामपुर गोरखपुर तथा भागने वाले का नाम सूरज यादव निवासी साईनगर रामपुर बताया मोटर सायकल के हेंण्डल में टंगे थैले में  100 पाव रायल सिलेक्ट एवं तीनों बोरियो में   40 पाव गोवा विहस्की ,  76 पाव गोवा रम तथा 90 पाव देशी शराब रखी मिली जिसे मय  मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनक्यू 6772 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी सूरज यादव की तलाश  जारी है।

 उल्लेखनीय भूमिका : आरोपी को रंगे हाथ अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा, आरक्षक बलराम पाण्डे, नितिन मिश्रा, अतुल गर्ग, महेश, शैलेन्द्र तथा थाना ग्वारीघाट के उप निरीक्षक देवी सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक चंद्र प्रताप दुबे एवं आरक्षक राजेन्द्र धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।