मुंबई में 26 दिसंबर को हो सकता है बड़ा आतंकवादी हमला अलर्ट जारी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

मुंबई में 26 दिसंबर को हो सकता है बड़ा आतंकवादी हमला अलर्ट जारी


 

मुंबई : भारत की खुफिया एजेंसियों ने मुंबई में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. मुंबई में इस बार एयरपोर्ट को आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है, जिसका अलर्ट खुफिया एजेंसियों ने जारी किया है अलर्ट के मुताबिक, 26 दिसंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता है खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट में कहा है कि 22 आतंकियों की एक टोली ये हमला कर सकती है।

 

खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट में कहा है कि आतंकवादियों की टोली लगातार एक दूसरे से संपर्क में है यह भी पता चला है कि मुंबई में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए हर एक आतंकवादी को 20-20 लाख रुपये की रकम इनाम के तौर पर देने की घोषणा हुई है इस हमले की जानकारी मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों ने मुंबई पुलिस को अलर्ट जारी  कर दिया है।

 

इससे पहले बीते दिनों राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया है जो भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर एक षड्यंत्रकारी के रूप में काम कर रहा था एनआईए के मुताबिक आरोपी अब्दुल मोमिन मंडल (32) को रविवार को गिरफ्तार किया गया आरोपी संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती करने की भी कोशिश कर रहा था और अपनी आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए वित्तीय मदद जुटा रहा था।