अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 80 लीटर कच्ची शराब जप्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 80 लीटर कच्ची शराब जप्त


 

     थाना प्रभारी बेलखेड़ा श्री लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि आज दिनांक 1-11-2020 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मेरेगांव हार में प्रवेश सिंह लोधी अपने खेत की टपरिया में एवं खेत के पास नाला में अवैध शराब छुपाकर रखे हये है, सूचना पर मेरेगांव हार मे प्रवेश सिंह लोधी के खेत की टपरिया के पास दबिस देते हुये घेराबंदी की गयी, एक व्यक्ति पुलिस को देखकर टपरिया से निकलकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रवेश सिंह लोधी उम्र 30 वर्ष  निवासी ग्राम पावला का रहने वाला बताया। टपरिया की तलशी ली गयी तो टपरिया के पास 4 प्लास्टिक के गुम्मों में हाथ भट्टी की 60 लीटर कच्ची शराब तथा  खेत के पास नाले मे 02 प्लास्टिक के गुम्मों में 20 लीटर कच्ची शराब रखी मिली, आरोपी प्रवेश सिंह लोधी से कुल 80 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।


       आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने मे उपनिरीक्षक संजय पाण्डे, सहायक उपनिरीक्षक बी.पी. मरावी, संतोष ठाकुर, आरक्षक हरिनारायण , आनंद चैधरी, कैलाश, अमित पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।