मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस आज, मोदी ने दी बधाई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस आज, मोदी ने दी बधाई


 जबलपुर, मध्यप्रेश का स्थापना दिवस एक नवंबर को मनाया जायेगा। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये स्थापना दिवस पर इस बार प्रदेश में स्थित सभी मुख्य शासकीय भवनों पर एक नवम्बर की रात्रि प्रकाश व्यवस्था की

        नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ , हरियाणा, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के लोगों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी है। मोदी ने इन राज्यों के लोगों के नाम अलग अलग ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। 


उन्होंने कहा मध्य प्रदेश के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मध्य प्रदेश अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शानदार प्रगति कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में जबरदस्त योगदान दे रहा है।

मध्य प्रदेश आज  64 साल का होने जा रहा है। 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश अस्तित्व में आया था। इसे 1 नवंबर, 2000 को विभाजित किया गया था, जब छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से बाहर किया गया था।