दबंग अब्दुल रज्जाक ने अवैध भूमि पर कर रखा था कब्जा पुलिस प्रशाशन नगर निगम ने कराया मुक्त - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

दबंग अब्दुल रज्जाक ने अवैध भूमि पर कर रखा था कब्जा पुलिस प्रशाशन नगर निगम ने कराया मुक्त






जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही  थाना बरेला अंतर्गत गौरैया घाट में अब्दुल रज्जाक के द्वारा कब्जा की हुई 04 करोड़ रूपये कीमती 01 दशमलव 54 हैक्टियर शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त


               म0प्र0 शासन द्वारा राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

                इसी क्रम में आज दिनांक 28-11-2020 को कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना बरेला अन्तर्गत गुरैयाघाट में अब्दुल रज्जाक  निवासी बड़ी ओमती नया मोहल्ला  के द्वारा  लगभग 4 करोड़ रूपये कीमती शासकीय (नजूल) भूमि 01.54 हेक्टेयर में कब्जा कर बर्सीम(मवेशियों को खिलाये जाने वाली घांस) लगा रखी थी एवं सीमेन्ट के पोल गाड़कर फैंसिंग कर रखी थी, को जबलपुर पुलिस के द्वारा प्रशासन एवं नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुये कब्जा मुक्त कराया गया है।

           विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान एस.डी.एम. श्रीमती दिव्या अवस्थी, तहसीलदार नीरज तखलिया, नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट श्रीमती भावना मरावी, नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री सागर बोरकर सहित चौकी प्रभारी गौर एवं पुलिस बल मौजूद थे।