विक्रय किये हुये फ्लैट को पुनः विक्रय करने वाले बिल्डर मोहित राय के विरूद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

विक्रय किये हुये फ्लैट को पुनः विक्रय करने वाले बिल्डर मोहित राय के विरूद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज


 

जबलपुर : थाना ओमती में श्रीमती प्रवीण सिंह बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी समदड़िया रेसीडेंसी , सिंघई पेट्रोल पम्प के पास व्योहारबाग ने लिखित शिकायत की कि उसने दिनांक 1-1-2019 को  मोहित राय से मोहित स्काई लाईन वार्ड नम्बर 69 तिलहरी में द्वितीय तल में फ्लेट नम्बर 211 को 42 लाख रूपये में क्रय किया था एवं समस्त राशि प्राप्त कर मोहित राय के द्वारा उक्त फ्लेट का पंजीयन उसके नाम पर करवा दिया गया था , उक्त फ्लेट को उसके द्वारा यूनियन बैंक राउट टाउन जबलपुर से 33 लाख 60 हजार रूपये मकान का ऋण लेकर क्रय किया गया था, क्रय करने के बाद उक्त फ्लेट का कब्जा मोहित राय द्वारा उसे दे दिया गया था, दिनांक 6-9-2020 का उक्त फ्लेट पर पुताई कराने हेतु पहुंचने पर देखा कि वहां पर संदीप छाबड़ा के नाम की नेम प्लेट लगी थी जो वहीं रह रहे थे पूछने पर बताया कि यह फ्लेट उन्हें अनुराग बडेरिया जो की मोहित राय का जीजा है ने मोहित राय से 26 लाख 50 हजार रूपये में दिलवाया है ।

                 मोहित राय द्वारा विक्रय किये हुये फ्लैट को धोखाधड़ी कर पुनः रजिस्ट्री करवाना पाया जाने पर आज दिनाॅक 30-11-2020 को मोहित  राय के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

             पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी ओमती श्री एस.पी.एस. के नेतृत्व मे टीम गठित की गयी है।