जबलपुर जिले में आज फिर से बढ़े मरीज देखें कोरोना संबंधित जिले की जानकारी - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर जिले में आज फिर से बढ़े मरीज देखें कोरोना संबंधित जिले की जानकारी


                                                                           
जबलपुर जिले में आज कोरोना के 52 नये मरीज मिले        

वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 88 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए 


अब तक 13 हजार 422 कोरोना मरीज हुये स्वस्थ


       
                                                                    जबलपुर : कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 30 नवम्बर को 88 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 576 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 52 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 88 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार 422 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 94.13 प्रतिशत हो गया है । कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 52 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14 हजार 259 हो गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 223 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस  614 रह गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 616 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।