जबलपुर जिले में कोरोना गाईड लाइन का उल्लंघन करने पर दुकानों को किया गया सील - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में कोरोना गाईड लाइन का उल्लंघन करने पर दुकानों को किया गया सील


 कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन करने पर 3 दुकानों को सील किया गया

                             कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रशासनिक  तथा नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुये जिनके द्वारा कोरोनो -19 गाईड लाईन का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।


                           आदेश के परिपालन में आज दिनाॅक 21-11-2020 को तहसीलदार श्री दिलीप चौरसिया, थाना प्रभारी पनागर श्री आर.के. सोनी तथा नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा थाना पनागर अंतर्गत 2 दुकानें कृष्णा गारमेंट एवं ओंम सांई राम मोबाईल शाॅप को सील किया गया है।

                         इसी प्रकार थाना ओमती अंतर्गत तहसीलदार ओमती श्रीमति स्वाति सूर्या एवं थाना प्रभारी ओमती श्री एस.पी.एस. बघेल तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा जयंती काम्पलैक्स अंतर्गत अंजू मोबाईल रिपैरिंग शाॅप को सील किया गया है।  


                        दिनाॅक 20-11-2020 को मास्क न पहनने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 590 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 59 हजार रूपये समन शुल्क वसूला गया है।  आज दिनाॅक 21-11-2020 को कार्यवाही जारी है।  

                पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने जबलपुर संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये अब और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, कोरोना के संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु हर व्यक्ति का यह विशेष दायित्व है कि कोरोना प्रोटाकाॅल का सख्ती से पालन करते हुये जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें, जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाये, फिजिकल डिस्टेंस बनाये रखें, भीड मे न जायें समय समय पर हाथ को साबुन पानी से धोयें एवं सैनेटाईज करें।