Jabalpur Collecter शनिवार 21 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर कर्म वीर शर्मा लोगों से अपील कर सावधानी बरतने - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur Collecter शनिवार 21 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर कर्म वीर शर्मा लोगों से अपील कर सावधानी बरतने


 जबलपुर : कलेक्टर  Karmveer Sharma ने शनिवार 21 नवम्बर की ब्रीफिंग में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है । श्री शर्मा ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति में भी हम  सचेत नहीं हुये तो कोरोना का संक्रमण और तेजी से बढ़ सकता है । उन्होंने नागरिकों से कोरोना के बेसिक नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह करते हुये कहा कि हर व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क पहने, फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाये रखे, अनावश्यक घर से बाहर न निकले, भीड़ का हिस्सा न बने और बार-बार साबुन से अच्छी तरह हाथ धोये या सेनिटाइज करे । कलेक्टर ने कहा कि सभी ने इन नियमों का कड़ाई से पालन किया तो कोरोना के संक्रमण की चेन को बढ़ने से रोका जा सकेगा ।  श्री शर्मा ने ठण्ड और कोरोना से सुरक्षा के लिये बुजुर्गों का विशेष ध्यान देने का अनुरोध भी किया । उन्होनें कहा कि बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने दें ।यदि उन्हें कोई बीमारी है तो नियमित दवाओं का सेवन करायें । कलेक्टर ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही कार्यवाही का उल्लेख करते हुये कहा कि इसमें अब और सख्ती बरती जायेगी । बार-बार के आग्रह के बावजूद यदि कोई नहीं मानता है तो उस पर एफआईआर भी दर्ज कराई जायेगी और दुकानों को भी सील किया जायेगा ।