जबलपुर जिले में फिर मिले कोरोना मरीज 2 व्यक्ति की हुई मौत - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर जिले में फिर मिले कोरोना मरीज 2 व्यक्ति की हुई मौत


 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 52 नये मरीज मिले     कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 83 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए
जबलपुर :  कोरोना से स्वस्थ होने पर शनिवार 5 दिसम्बर को 83 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 630 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 52 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 83 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार 777 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 95.19 प्रतिशत हो गया है । कल शुकवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे के दौरान आये 52 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14 हजार 473 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 228 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 468 रह गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 524 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।