लॉकअप से भागे वकील साहब पुलिस ने शहर में की नाकेबंदी पत्नी की हत्या का था आरोप - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

लॉकअप से भागे वकील साहब पुलिस ने शहर में की नाकेबंदी पत्नी की हत्या का था आरोप


 ब्रेकिंग न्यूज़ जबलपुर

       मामूली बात पर पति ने की पत्नी की हत्या, हत्या करने वाला आरोपी पति चन्द्र दीप कोतवाली थाने से हुआ फरार आरोपी पेशे से वकील है,देर रात आला अधिकारी पहुंचे कोतवाली थाने पुलिस ने लगाई शहर में नाकाबंदी पेशे से वकील चन्द्र दीप पर लगे आरोप                                                                               पढ़े पूरा मामला      

04 December 2020

 मध्यप्रदेश / जबलपुर जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है , यहां एक वकील साहब  ने अपनी विकलांग पत्नी की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी, लॉकडाउन के दौरान ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वकील साहब को हिरासत में ले लिया।

 जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना के गलगला इलाके की है। यहां गलगला में रहने वाले पेशे से वकील चन्द्र दीप ने अपनी विकलांग पत्नी मोनिका के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि आरोपी पति पेशे से वकील है और कुछ माह पहले ही लॉकडाउन के दौरान उसने मोनिका से प्रेम विवाह किया था।

परिजनों के मुताबिक आरोपी पति चन्द्र दीप  और मोनिका के बीच रोज विवाद होता था, परिवार वालो ने कई बार  समझाने की कोशिश भी की पर इसका कोई नतीजा नही निकला, परिजनों का आरोप है कि चन्द्र दीप  ने विकलांग मोनिका से झूठा प्रेम का नाटक कर उसके साथ प्रेम विवाह किया और उसके बाद विकलांगता में शासन से मिलने वाली राशि को हड़पने की फिराक में था, जो कि मोनिका को मिलने वाली थी।

मृतिका के परिजनों का आरोप है कि दो माह पहले भी आरोपी चन्द्र दीप ने मोनिका के साथ मारपीट कर पड़ोसियों की शिकायत एसपी ऑफिस  में की थी,परिजनों ने आरोपी की वकालत पर भी सवाल उठाए है ,उनका कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि गलगला में एक नवविवाहिता की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई है , तो पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुँच आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज जाँच शुरू कर दी है।