38 अपराध डकैती अवैध वसूली मारपीट आम्र्स एक्ट जुआं एक्ट में शातिर बदमाश कृष्णा यादव एन.एस.ए. में गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

38 अपराध डकैती अवैध वसूली मारपीट आम्र्स एक्ट जुआं एक्ट में शातिर बदमाश कृष्णा यादव एन.एस.ए. में गिरफ्तार


 एक और शातिर बदमाश कृष्णा यादव एन.एस.ए. में गिरफ्तार


जबलपुर :  थाना प्रभारी पनागर श्री आर.के. सोनी ने बताया कि थाना पनागर अंतर्गत कंदराखेडा निवासी कृष्णा यादव पिता रूपलाल यादव उम्र 27 वर्ष  एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है । जिसकेे विरूद्ध 38 अपराध डकैती, अवैध वसूली, मारपीट, आम्र्स एक्ट,जुआं एक्ट आदि के पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी किन्तु आदतों में  सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत शातिर बदमाश कृष्णा यादव के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर कर्मवीर शर्मा के द्वारा आरोपी के अपराधिक गतिविधियो को  दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने आज दिनाॅक 22-12-2020 को जारी एनएसए के वारंट में थाना पनागर के अपराध क्रमांक 852/2020 धारा 452,395,397 भादवि के प्रकरण में केंद्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कृष्णा यादव की केन्द्रीय जेल में  गिरफ्तारी की गयी है।