रोको-टोको अभियान के तहत 613 व्यक्तियों से वसूला गया 1 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रोको-टोको अभियान के तहत 613 व्यक्तियों से वसूला गया 1 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना


जबलपुर - कलेक्टर Karmveer Sharma के निर्देशानुसार कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत आज 613 व्यक्तियों से 1 लाख 15 हजार 465 रुपए का जुर्माना वसूला गया है । इसमें पुलिस द्वारा 470 व्यक्तियों से 47 हजार रुपये, नगर निगम द्वारा 111 व्यक्तियों से 65 हजार 215 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 7 व्यक्तियों से 700 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 9 व्यक्तियों से 900 रूपये, एसडीएम पाटन द्वारा 10 व्यक्तियों से 1 हजार 200 रूपये, एसडीएम कुंडम द्वारा कुंडम द्वारा 2 व्यक्तियों से 200 रुपये तथा नगर परिषद बरेला द्वारा 4 व्यक्तियों से 250 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल हैं । कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर बीते 24 घण्टे के दौरान सील कराई गई एक दुकान को मिलाकर रोको-टोको अभियान के तहत जिले में अभी तक 145 दुकानें सील की जा चुकी हैं ।