MLA का डांस वीडियो हुआ वायरल क्या आपने देखा ये वीडियो देखें वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MLA का डांस वीडियो हुआ वायरल क्या आपने देखा ये वीडियो देखें वीडियो


 छत्तीसगढ़ के MLA का डांस वीडियो वायरल, प्रोफेशनल डांसर्स के साथ जमकर थिरक रहे हैं ,सिंगर सुनील मानिकपुरी ने अपना फेमस छत्तीसगढ़ी सॉन्ग ‘हमर पारा तुहंर पारा जब मंच पर गाया, तो विधायक कमरो भी जोरदार थिरकने लगे ।                                                  कोरिया: कोरिया जिले में भरतपुर सोनहत क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो के डांस का एक वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। विधायक कमरो छत्तीसगढ़ी गाने में मगन हो जमकर ठुमके लगा रहे हैं। स्टेज पर प्रोफेशनल डांसर्स के साथ उनका थिरकना लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से देखा जा रहा है।

जानकारी मिली है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के घुटरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में जब वे शामिल होने पहुंचे तो वहां गायक सुनील मानिकपुरी का स्टेज शो भी जारी था। सुनील मानिकपुरी ने अपना फेमस छत्तीसगढ़ी सॉन्ग 'हमर पारा तुहंर पारा…' जब मंच पर गाया, तो विधायक कमरो भी जोरदार थिरकने लगे।