नियमों का उल्लंघन करने वाले 4169 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 13 लाख 70 हजार 500 रूपये किया गया फाईन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

नियमों का उल्लंघन करने वाले 4169 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 13 लाख 70 हजार 500 रूपये किया गया फाईन

 

जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा 03-03 दिनों के अभियान में  नियमों का उल्लंघन करने वाले 4169 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 13 लाख 70 हजार 500 रूपये किया गया फाईन

              पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर जबलपुर जिले में यातायात की जागरूकता एवं उनका उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करने के लिए 3-3 दिनों का विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत  मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को समझाईश दी गई तथा  4000 से अधिक वाहन चालकों के विरूद्ध आर्थिक जुर्माना भी किया गया, साथ ही कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु मास्क लगाने हेतु लोगो को प्रेरित भी किया गया। इसी क्रम में आटो चालकों के लिए भी रेलवे स्टेशन के दोनो तरफ व घमापुर क्षेत्र में 3 जागरूकता कार्यक्रम भी चलायें गये।
                अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर  श्री संजय कुमार अग्रवाल  ने बताया कि इस अभियान में दिनांक 18/11/20 से 20/11/20 तक बिना नंबर वाले 362 वाहन चालकों एवं अमानक नंबर प्लेट वाले 191 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
               दिनांक 21/11/20 से 23/11/20 तक 2856 बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
                दिनांक 24/11/20 से 26/11/20 तक वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करने वाले 217 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
              दिनांक 27/11/20 से 29/11/20 तक दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठकर चलने वाले 132 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई ।
            दिनांक 30/11/20 से 02/12/20 तक बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले 411 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट तहत कार्यवाही की गई है।
                    इस प्रकार दिनांक 18/11/2020 से 02/12/2020 तक 03-03 दिनो के अभियान में नियमों को उल्लंघन करने वाले 4169 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 13 लाख 70 हजार 500 रूपये समन शुल्क फाईन किया गया है।