गधेरी के जंगल में खमरिया पुलिस की दबिश - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

गधेरी के जंगल में खमरिया पुलिस की दबिश


गधेरी के जंगल में खमरिया पुलिस की दबिश , 32 ड्रमों में भरा लगभग 6500 लीटर लाहन  जिससे करीब 2500 लीटर उतारी जाती को किया गया नष्ट


जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

                  आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री अगम जैन (भा.पु.से.) द्वारा संभाग के थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये पतासाजी कर धरपकड़  करायी जा रही है।
                  थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बताया कि आज दिनाॅक 1-12-2020 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गधेरी के जंगल में पारस पानी रोड पर थोड़ा अंदर नाला किनारे एवं गौर नदी के किनारे जंगल में अवैध कच्ची शराब उतारने हेतु भारी मात्रा में ड्रमों में  लाहन तैयार कर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया है।  
                 सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग निर्देशन में बजे दबिश  देते हुये  जंगल की सर्चिंग की गयी तो  गधेरी के जंगल मे झाड़ियों के बीच मे 4 अगल-अलग स्थानों पर लगभग 32 ड्रमों में 6500 लीटर लाहन तैयार किया हुआ मिला  जिससे लगभग 2500 लीटर कच्ची शराब बनती, को मौके पर ही पुलिस टीम के द्वारा नष्ट किया गया है।  
 उल्लेखनीय भूमिका-  उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, प्रधान आरक्षक चुन्नू सिंह , अआरक्षक नीलकंठ, तिलक सिंह, मोती सिंह, शिव प्रसाद, अनिरूद्ध की सराहनीय भूमिका रही।