कोडरेड की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये  महिला को परेशान करने वाले शौहदे को पकडा़ गया - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोडरेड की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये  महिला को परेशान करने वाले शौहदे को पकडा़ गया

 जबलपुर : कोडरेड में आज दिनाॅक 1-12-2020 को एक कामकाजी महिला द्वारा शिकायत की गयी कि आनंद पाण्डे जो कि कटनी जिले का रहने वाला है, आते-जाते समय बुरी नीयत से पीछा करते हुये अश्लील ईशारेबाजी एवं कमेंट्स करते हुये शादी करने को कहता है, मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है , आनंद पाण्डे की हरकतों से वह तंग आ चुंकी है।

                शिकायत कोडरेड टीम के द्वारा त्चरित कार्यवाही करते हुये  पतासाजी कर जगतमाॅल के पास गोरखपुर में सिरफिरे आशिक आनंद पाण्डे उम्र 40 वर्ष निवासी गर्ग चौराहा जिला कटनी को पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना गोरखपुर के सुपुर्द किया गया है।  

                    कामकाजी महिला को बुरी नीयत से परेशान करने वाले सिरफिरे आशिक को तलाश कर पकड़ने में कोडरेड प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती अरूणा वाहने, उप निरीक्षक रीतेश तायडे, महिला आरक्षक स्वाति पाठक, कामना गौरव, कमला सोलंकी, आरक्षक गोपुलेश, विमल त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

              उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा महिला सम्बधी शिकायतों पर त्वरित विधिसम्मत कार्यवाही हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों तथा कोडरेड प्रभारी को आदेशित किया गया है।