Video: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कमलनाथ को कहा सदी का सबसे भ्रष्टतम मुख्यमंत्री - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Video: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कमलनाथ को कहा सदी का सबसे भ्रष्टतम मुख्यमंत्री

 मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कहा सदी का सबसे भ्रष्टतम मुख्यमंत्री।

गृहमंत्री ने कमलनाथ पर बोला हमला

उन्होंने नक्सली समर्पण को लेकर नीति बनाये जाने के सवाल पर कहा कि छत्तीसगढ़ की नक्सली समर्पण नीति के तहत मध्यप्रदेश में भी नक्सली समर्पण नीति बनाकर एकरूपता लाने का प्रयास किया जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग की कार्रवाई को लेकर बड़ा हमला बोलते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। सदी की सबसे भ्रष्टतम सरकार कांग्रेस की कमलनाथ सरकार रही और मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्टतम मुख्यमंत्री कमलनाथ रहे।

नक्सली को खत्म करने का किया जाएगा प्रयास

उन्होंने कहा कि नक्सली क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों को काम करने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए न केवल इंफ्रास्ट्रचर सृदृढ़ किया जायेगा, साथ ही नेटवर्क सहित अन्य सभी समस्याओं को निराकरण कर प्रदेश की जमीन से नक्सली को खत्म करने का प्रयास किया जायेगा।