इंग्लैंड से जबलपुर आये यात्रियों को देनी होगी कोरोना कन्ट्रोल सेंटर को सूचना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

इंग्लैंड से जबलपुर आये यात्रियों को देनी होगी कोरोना कन्ट्रोल सेंटर को सूचना


 इंग्लैंड से जबलपुर आये यात्रियों को देनी होगी कोरोना कन्ट्रोल सेंटर को सूचना 


जबलपुर :  इंग्लैंड की यात्रा कर 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर के बीच जबलपुर आये प्रत्येक व्यक्ति को इसकी सूचना जिला स्तरीय कोरोना कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर को अनिवार्य रूप से देना होगी । सूचना देने की यह अनिवार्यता इंग्लैंड में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के मिलने की वजह से सतर्कता के बतौर लागू की गई है । जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया के अनुसार 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच  जो भी यात्री इंग्लैंड से जबलपुर आये हैं उन्हें अपनी जानकारी जिला कोरोना कंट्रोल कमांड सेंटर को दूरभाष नम्बर 

0761-2637501 से 

0761-2637505 पर देना होगी ।