मुखबिर ने दी सूचना पुलिस ने मारी रेड मौके से 3 हाईवा 1 डंफर 1 पोकलेन जप्त । - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुखबिर ने दी सूचना पुलिस ने मारी रेड मौके से 3 हाईवा 1 डंफर 1 पोकलेन जप्त ।

 थाना मझोली में मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त 3 हाईवा, 1 डम्फर, 1 पोकलेन मशीन तथा थाना बेलखेड़ा में रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 1 टैक्टर ट्राली के साथ रेत जप्त, अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त वाहन चालकों एवं वाहन मालिको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज


 

 जबलपुर | थाना मझोली में मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त 3 हाईवा, 1 डम्फर, 1 पोकलेन मशीन तथा थाना बेलखेड़ा में रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 1 टैक्टर ट्राली रेत के जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।


थाना प्रभारी मझौली प्रभात कुमार शुक्ला ने बताया कि आज रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पोला पहाड़ी के किनारे पोकलेन मशीन से हाईवा डम्फरों में अवैध रूप से हार्ड मुरूम लोड करवा कर कहीं डम्पिंग की जा रही है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम पोला पहाड़ी के पास दबिश दी गयी पहाड़ी के किनारे से पोकलेन मशीन से हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 4760 जिसका चालक बबलू रजक उम्र 40 वर्ष निवासी ककरहटा थाना कटंगी हार्ड मुरूम भरवाकर खड़ा था एवं वहीं पर हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 5613 का चालक अंकित भूमिया उम्र 21 वर्ष निवासी ककरहटा का पोकलेन मशीन से हार्ड मुरूम भरवा रहा था ।

तथा पास ही डम्फर क्रमांक एमपी 20 जी 8252 का चालक शुभम नामदेव उम्र 18 वर्ष निवासी ककरहटा तथा हाईवा क्रमांक एमपी 34 एच 0152 का चालक सोनू कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी कार हिनोता मझौली का पोकलेन मशीन से हार्ड मुरूम लोड करने के लिये लाईन लगाये खड़ा था  सभी चालकों से पूछताछ करने पर  हाईवा क्रमांक एमपी 34 एच 0152 के चालक सोनू कुशवाहा ने बताया कि वाहन मालिक अभिषेक जैन उर्फ टिंकू निवासी कटंगी एवं नीलेश उर्फ नीलू गोटिया निवासी कोनीकला तथा डम्फर क्रमांक एमपी 20 जी 8252 के चालक शुभम नामदेव ने बताया कि वाहन मालिक शिवेन्द सिंह उर्फ शिमलू चंदेल निवासी दोनी खजरी कटंगी एवं नीलू गोटिया निवासी कोनीकला, तथा हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 4760 के चालक बबलू रजक ने बताया कि वाहन स्वामी जितेन्द्र सिंह  उर्फ जित्तू सेंगर निवासी ककरहटा थाना कटंगी एवं नीलू गोटिया निवासी कोनीकला, तथा हाईवा एमपी 20 एचबी 5613 के चालक अंकित भूमिया ने बताया कि वाहन स्वामी मोन्टू पटैल निवासी ककरहटा एवं नीलू गोटिया निवासी कोनीकला के कहने पर पोकलेन मशीन से अवैध रूप से हार्ड मुरूम भरवाकर हिनोता डम्प करने ले जा रहे थे, पोकलेन मशीन टाटा हिटाची 110 के चालक विजय उर्फ मम्मा यादव उम्र 22 वर्ष निवासी तालबहट थाना तालबहट जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि शिवेन्द्र सिंह उर्फ शिमलू चंदेल निवासी दोनों खजरी के कहने पर अवेैध रूप से हार्ड मुरूम खोद कर हाईवा एवं डम्फर में लोडिंग कर रहा था जिन्हें मौके पर प्रथक प्रथक चालकों  से जप्त किया गया खनन की गयी मुरूम से पर्यावरण की अपूरणीय क्षति का होना पाया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर 3 हाईवा , 1 डम्फर एवं 1 पोकलेन मशीन के चालको तथा नीलू गोटिया उर्फ नीलेश राजपूत उम्र 38 वर्ष निवासी कोनीकला मझोली को अभिरक्षा में लेते हुये वाहन मालिको की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।  

                अवैध उत्खन मे लिप्त आरोपियों को पकड़ने में उप निरीक्षक राम सनही पटेल, सहायक उप निरीक्षक ललित गर्ग, आरक्षक सुमित, चंचल, रामानंद, धमेन्द्र एंव छन्नूलाल की सराहनीय भूमिका रही। थाना बेलखेड़ा में आज दिनांक 12-1-21 की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरमान तरफ से एक ट्रैक्टर मे नर्मदा नदी की रेत भरकर ग्राम समदपुरा तरफ लेकर जा रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी ग्राम बरमान एवं समदपुरा के बीच एक ट्रेक्टर जिसमें ट्राली लगी ट्राली मे रेत भरी समदपुरा तरफ जाते दिखा टेक्टर क्रमांक एमपी 34 एए 0153 को रोककर चालक से नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम सुनील गोंड़ उम्र 22 वर्ष निवासी पिण्डरई जामुन थाना तेन्दूखेड़ा जिला दमोह का रहने वाला बताया रेत की रायल्टी एवं ड्रायविंग लायसेंस पूछने पर नहीं होना बताया, एवं टैक्टर मालिक के कहने पर नर्मदा नदी बेलखेड़ी घाट से रेत चोरी कर ग्राम समदपुरा विक्रय करने लेकर जाना बताया सुनील गोंड़ से उक्त टेक्टर ट्रालीके साथ रेत जप्त करते हुये धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 66/192, 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।अवैध उत्खन एवं परिवहन मे लिप्त टैक्टर  रेत के जप्त करने मे सहायक उप निरीक्षक संतोष ठाकुर,  आरक्षक नागेन्द्र एवं हरिनारायण कोरी की सराहनीय भूमिका रही।