राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से

 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कल से



जबलपुर | जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत को 2014 में पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया था, लेकिन पड़ोसी देशों में पोलियो के संक्रमण को देखते हुए अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस एस दाहिया ने बताया कि तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 3 लाख 86 हजार 186 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जबलपुर में सभी आंगनवाड़ी केंद्र एवं प्रमुख चौराहों में पल्स पोलियो बूथ बनाये गये है। जिले मे कुल 2 हजार 117 पल्स पोलियो बूथ बनाये गए है। अभियान के प्रथम दिवस पोलियो बूथ में पोलियो की दवा पिलाई जाएगी द्वितीय एवं तृतीय दिवस छूटे हुए बच्चो को घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के सुपरविजन के लिए 124 सुपरवाइजर नियुक्त किये गए है। पल्स पोलियो टीकाकरण के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया जायेगा। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुरारिया ने जबलपुर के सभी जागरूक अभिभावकों से आग्रह किया है कि अपने 0 से 5 वर्ष के समस्त बच्चो को निकट के पोलियो बूथ में लेजाकर दो बून्द जिंदगी की अवश्य पिलाये।