हेल्थ वर्कर्स को तीन दिन और लगाई जायेगी वैक्सीन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

हेल्थ वर्कर्स को तीन दिन और लगाई जायेगी वैक्सीन

 हेल्थ वर्कर्स को तीन दिन और लगाई जायेगी वैक्सीन



जबलपुर | शासन के नये निर्देशों के मुताबिक अब हेल्थ वर्कर्स को तीन दिन और 28, 29 एवं 30 जनवरी को कोरोना के टीके लगाये जायेंगे। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया के मुताबिक 30 जनवरी हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाने का आखिरी दिन होगा। उन्होंने बताया कि हेल्थ वर्कर्स को कोरोना के टीके लगातार तीनों दिन चिन्हित संस्थाओं में लगाये जायेंगे। डॉ. कुररिया के मुताबिक 30 जनवरी के बाद पोर्टल को लॉक कर दिया जायेगा।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी शासकीय और निजी अस्पतालों के शेष सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से 30 जनवरी तक कोरोना का टीके लगवाने का आग्रह किया है। जिला टीकाकरण अधिकारी एसएस दाहिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 28 जनवरी से कोरोना के टीके लगाने के लिए सेशन की संख्या बढ़ाकर 70 की जा रही है। गुरुवार 27 जनवरी से 70 शासकीय एवं निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य किया जायेगा।