केयर बाय कलेक्टर एक दिन में जारी हुआ मृत्यु प्रमाण-पत्र - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

केयर बाय कलेक्टर एक दिन में जारी हुआ मृत्यु प्रमाण-पत्र

 

जबलपुर | आम नागरिकों की समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर I कर्म वीर शर्मा द्वारा प्रारंभ किये गये केयर बाय कलेक्टर व्हाट्सअप नंबर की लोकप्रियता अब दूसरे जिलों में बढऩे लगी है और वहां के नागरिक भी जबलपुर जिले से संबंधित अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए केयर बाय कलेक्टर व्हाट्सअप नंबर का इस्तेमाल करने लगे हैं। 

इसी सिलसिले में पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर निवासी सतेन्द्र सिंह ने केयर बाय कलेक्टर व्हाट्सअप नंबर 7587970500 पर कल संदेश भेजकर अपने जीजा सतना निवासी स्व. श्री उदय प्रताप सिंह का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने में कलेक्टर से मदद करने का आग्रह किया। सतेन्द्र ने अपने संदेश में बताया कि उनके जीजा की करीब एक माह पहले मेडीकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। लेकिन उन्हें अभी तक मेडीकल कॉलेज से मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया गया है। इसके लिए वे देवेन्द्रनगर से दो बार मेडीकल कॉलेज के चक्कर लगा चुके हैं। 

संवेदनशील कलेक्टर श्री शर्मा ने सतेन्द्र द्वारा बेजे गये इस संदेश को तुरंत संज्ञान में लेकर मेडीकल कॉलेज प्रबंधन को स्व. उदयप्रताप सिंह का मृत्यु प्रमाण-पत्र तत्काल जारी करने के निर्देश दिये। मेडीकल कॉलेज से आज मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी होने पर सतेन्द्र सिंह ने केयर बाय कलेक्टर पर दोबारा संदेश भेजकर कलेक्टर श्री शर्मा का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ उनके द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल की सराहना भी की।