ट्रेन में भारी मात्रा में मिला विस्फोटक, जिलेटिन की 100 छड़ें और 350 से अधिक डेटोनेटर जब्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

ट्रेन में भारी मात्रा में मिला विस्फोटक, जिलेटिन की 100 छड़ें और 350 से अधिक डेटोनेटर जब्त



 केरल में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक को बरामद किया है, चेन्नई-मंगलपुरम एक्सप्रेस में एक महिला के पास से RPF के जवानों ने 100 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें और 350 डेटोनेटर बरामद किया है. विस्फोटक के बरामद होने के बाद महिला को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है.

RPF द्वारा इस महिला को ट्रेन में ही हिरासत में ले लिया, इसके बाद विस्फोटक को RPF ने जब्त किया. एक खबर के मुताबिक महिला तमिलनाडु की रहने वाली है और महिला ने विस्फोटक सीट के नीच रखे हुए थे. अधिकारियों के मुताबिक महिला ने जिलेटिन की छड़ों और सैकड़ों डेटोनेटर को ले जाने की बात को स्वीकार कर लिया है.

अधिकारियों ने बताया कि महिला कुआं खोदने के मकसद से जिलेटिन की छड़ों को लेकर आई थी. RPF के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की विस्तार से जांच की जा रही है. इस मामले को पुलिस को सौंप दिया गया है.