जबलपुर जिले में आज फिर मिले कोरोना मरीज 15 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज फिर मिले कोरोना मरीज 15 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए

 


जबलपुर जिले में आज कोरोना के 10 नये मरीज मिले । वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 15 व्यक्ति  डिस्चार्ज हुये
जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर मंगलवार 9 फरवरी को 15 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 787 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 10 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 15 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 970 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.34 प्रतिशत हो गया है । कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 10 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 405 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 251 ही है । कोरोना के एक्टिव केस अब 184 रह गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 854 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।