ओमती पुलिस ने दी कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर दबिश 1600 लीटर लाहन को किया नष्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

ओमती पुलिस ने दी कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर दबिश 1600 लीटर लाहन को किया नष्ट

 ओमती पुलिस की गुरंदी बाजार के सामने कच्ची शराब उतारने के अड्डे पर दबिश



मौके से 60 लीटर कच्ची शराब एवं कच्ची शराब उतारने हेतु उपयोग में लायी जाने वाले गैस चूल्हा, गैस सिलेण्डर, बर्तन आदि जप्त करते हुये फर्श के नीचे गड़े हुये 8 ड्रमों में भरा हुआ 1600  लीटर लाहन किया गया नष्ट, फरार सरिता उर्फ ज्योति सोनकर की तलाश


    

जबलपुर | थाना ओमती पुलिस के द्वारा बल्ली मार्केट के पास गुरंदी बाजार के सामने  एक कमरे मे दबिश देते हुये 8 लोहे के ड्रम जो कि फर्श मे गड़े हुये हैं, प्रत्येक ड्रम मे 200-200 लीटर लाहन भरा हुआ था। जिसको नष्ट करते हुये कमरे के सामने रहने वाली सरिता उर्फ ज्योति सोनकर के घर से 60 लीटर कच्ची शराब एवं शराब उतारने हेतु उपयोग मे लाया जाने वाले 2 गैस चूल्हे, 1 सिलेण्डर, बर्तन आदि जप्त किये गये है।


  

           


आज दिनांक 8-02-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि बल्ली मार्केट के पास गुरंदी बाजार के सामने रहने वाली सरिता उर्फ ज्योति बाई सोनकर ने अपने घर के सामने बने कमरे के फर्श में लाहन तैयार करने हेतु ड्रम गड़ा रखे है, तथा कच्ची शराब अपने घर में बेचने हेतु रखी हुई है, सूचना पर तत्काल दबिश दी गयी, ज्योति बाई सोनकर के घर के सामने बने कमरे को चैक किया गया तो कमरे में पैरा बिछा हुआ था, कमरे मे बकरा-बकरी एवं मुर्गी, बतख थे, पैरा हटाकर चैक किय गया तो सीमेंटेड फर्श के नीचे ड्रम गड़े हुये मिले, कमरे को चैक करने पर कमरे के फर्श के नीचे 8 ड्रम गड़े हुये मिले, सभी मे लाहन भरा हुआ था, जिसे नष्ट किया गया, कार्यवाही के दौरान सरिता उर्फ ज्योति सोनकर पति चीना सोनकर उम्र 35 वर्ष कार्यवाही के दौरान घर से  फरार हो गयी , कमरे को चैक किया गया तो कमरे मे प्लास्टिक के कुप्पो में लगभग  60 लीटर कच्ची शराब भरी मिली, मौके से 60 लीटर कच्ची शराब एवं शराब उतारने हेतु उपयोग मे लाया जाने वाले 2 गैस चूल्हे, 1 सिलेण्डर, बर्तन आदि जप्त करते हुये धारा 34(2) आबकार एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार सरिता उर्फ ज्योति सोनकर की तलाश जारी है। 

  

उल्लेखनीय  भूमिका - थाना प्रभारी ओमती एस.पी.एस. बघेल के नेतृत्व मे प्रधान आरक्षक अमर सिंह, आरक्षक वीरेन्द सिंह, दीपक, राजेन्द्र, महेन्द्र, अनुराग, राकेश, प्रमोद, रूस्तम, राजकुमार, रामस्वरूप   महिला आरक्षक  पूजा, भावना, पूनम, मीरा की सराहनीय भूमिका रही।