अब तक 28 हजार 770 किसानों ने कराया पंजीयन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अब तक 28 हजार 770 किसानों ने कराया पंजीयन

 




जबलपुर | समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये सोमवार 15 फरवरी तक जिले के 28 हजार 770 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है । एनआईसी  प्रभारी  आशीष शुक्ला ने यह जानकारी देते हुये बताया कि पंजीयन कराने वाले इन किसानों द्वारा  66 हजार 298 हेक्टर रकबे में गेहूं की फसल ली गई है । उन्होंने बताया कि किसानों के पंजीयन के लिये जिले में समिति स्तर पर 63 स्थापित किये गये थे । सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था  के तौर पर जिले के 11 लोक सेवा केंद्र, 5 कृषि उपज मंडी, 55 एम पी ऑनलाइन कीओस्क एवं कॉमन सर्विस सेंटर केंद्रों में किसानों के पंजीयन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है ।  इस तरह अब कुल 133 केंद्रों से किसान पंजीयन की व्यवस्था हो गयी है । श्री शुक्ला ने बताया कि आगे और भी  कीओस्क एवं कॉमन सर्विस केंद्र  को  पंजीयन केंद्र बनाया जायेगा । इच्छुक किओस्क और कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधक इसके लिये जिला सूचना विज्ञान  केंद्र से समन्वय कर पंजीयन केंद्र स्थापित करा सकते हैं ।  श्री शुक्ला के मुताबिक अभी तक हुये  कुल 28 हजार 770 पंजीयन में से 5 हजार 170 किसानों के पंजीयन कीओस्क केंद्रों से हुए हैं । कीओस्क केंद्र से प्राप्त पंजियनो का भी एसडीएम अथवा तहसीलदार स्तर से सत्यापन होगा ।