मिलावट से मुक्त अभियान के तहत पैकेज्ड ड्रिकिंग वॉटर के सेम्पल परीक्षण हेतु लिये गये। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मिलावट से मुक्त अभियान के तहत पैकेज्ड ड्रिकिंग वॉटर के सेम्पल परीक्षण हेतु लिये गये।

 भानू फॉर्म्स से लिये गये फ्रोजन फूड, मसाले और आटा के नमूने






जबलपुर | मिलावट से मुक्त अभियान के तहत कलेक्टर कर्म वीर शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने आज सोमवार को शहपुरा स्थित भानू फॉर्म्स से फ्रोजन फूड, वेजीटेबल, मसाले, आटा, मैदा, बेसन एवं नमक आदि के 17 नमूने जांच हेतु लिये हैं। खाद्य औषधि विभाग  के अभिहित अधिकारी एसडीएम पाटन आशीष पांडे के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज एक अन्य कार्यवाही में चरगंवा रोड सिवनी टोला स्थित ओम एक्वा से भी पैकेज्ड ड्रिकिंग वॉटर के सेम्पल परीक्षण हेतु लिये गये।