दिव्यांगों की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु मोबाइल कोर्ट 18 को - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

दिव्यांगों की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु मोबाइल कोर्ट 18 को

 दिव्यांगों की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु मोबाइल कोर्ट 18 को



जबलपुर  |दिव्यांगजनों की शिकायतों व समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयुक्त नि:शक्तजन की  विशेष मौजूदगी में कलेक्ट्रेट कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष क्रमांक सात में 18 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे से शाम  5.30 बजे तक मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया है। 

मोबाइल कोर्ट में आयुक्त नि:शक्तजन द्वारा दिव्यांगजनों की समस्यायें सुनी जायेंगी एवं समस्याओं का मोबाइल कोर्ट में निराकरण कराकर आदेश पारित किया जायेगा। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले के सभी नगरीय निकाय के वार्ड प्रभारी तथा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत स्तर तक दिव्यांगजनों के मोबाइल कोर्ट के आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। 

इसके अलावा योजना प्रभारी छावनी परिषद केंट, नगर निगम जबलपुर सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को मोबाइल कोर्ट में मौजूद रहने के निर्देश कलेक्टर श्री शर्मा ने दिया है।