आबकारी विभाग ने कटंगी में जप्त की 60 बल्क लीटर देशी मदिरा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

आबकारी विभाग ने कटंगी में जप्त की 60 बल्क लीटर देशी मदिरा

 आबकारी विभाग ने कटंगी में जप्त की 60 बल्क लीटर देशी मदिरा



जबलपुर - शराब के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग के अमले ने आज रविवार को कटंगी के वार्ड नम्बर दो स्थित एक रिहायशी मकान की तलाशी लेकर तीन सौ पाव मसाला और तीस पाव प्लेन कुल 59.4 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद की है । 

        आबकारी कंट्रोल रूम जबलपुर प्रभारी जी एल मरावी के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रय की सूचना पर की गई इस कार्यवाही में आरोपी लल्लू उर्फ श्याम सुंदर यादव पिता उदय राम यादव उम्र 53 वर्ष को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क  एवं 34 (2) के तहत दंडनीय अजमानती अपराध होने से गिरफ्तार कर लिया गया है ।