मोदी सरकार को बड़ी राहत, कोरोना के बाद पहली बार पॉजिटिव में आई देश की जीडीपी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मोदी सरकार को बड़ी राहत, कोरोना के बाद पहली बार पॉजिटिव में आई देश की जीडीपी

 


कोरोना संकट के बीच पहली बार मोदी सरकार के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. पिछली दो तिमाही में निगेटिव ग्रोथ के बाद पहली बार तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी (GDP) पॉजिटिव में आई है. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ 0.4 फीसदी रही. बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून तिमाही में इसमें 23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी. दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर सुधार हुआ और जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी में गिरावट घटकर 7.5 फीसदी रही.