वेलैंटाइन डे पर पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए दें ये गिफ्ट्स - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

वेलैंटाइन डे पर पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए दें ये गिफ्ट्स



 प्यार करने वालों के लिए सबसे खास दिन, जिसका उन्हें बेसब्री से इतंजार रहता है। वैसे तो वेलैंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से ही हो जाती है। साथ ही इसकी तैयारियां भी। 14 फरवरी को वेलैंटाइन डे मनाया जाता है। लव कपल्स इन दिन आउटिंग, पार्टीज़ जैसे अलग-अलग तरीकों से अपना दिन सेलिब्रेट करते हैं। वैसे कहने को ये लव कपल्स का डे है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं कि इसे सिर्फ वही लोग मना सकते हैं। आप हर उस शख्स के साथ इस दिन की खुशी मना सकते हैं जो आपके लिए खास है। इसमें फ्रेंड्स से लेकर फैमिली तक कोई भी शामिल हो सकता है।

वेलैंटाइन डे पर फूल देने, डेट प्लान करने के अलावा आप गिफ्ट्स देकर भी पार्टनर का दिन यादगार बना सकते हैं। लेकिन किस तरह के गिफ्ट इस दिन के लिए अच्छे रहेंगे ये सोचकर कंफ्यूज़ हो रहे हैं तो यहां से लें आइडियाज। जिसे आप किसी को भी गिफ्ट करें, डेफिनेटली वो आपकी पसंद का मुरीद हो जाएगा।

1. हेडरेस्ट ट्रैवल पिलो

ट्रैवल का शौक शायद ही किसी को नहीं होता। तो अगर आपका पार्टनर घूमने-फिरने का शौक है तो उनके लिए हेडसेट ट्रैवल पिलो बेहतरीन गिफ्ट साबित होगा। जो ट्रैवल में भी आपके कंफर्ट को बनाए रखेगा। बस हो या ट्रेन या फिर कार, हर जगह आप कर सकते हैं इसका इस्तेमाल।

2. ट्राइपोड स्टैंड विद एलईडी रिंग लाइट

लड़कियों के लिए तो ये गिफ्ट उनका अब तक का शायद सबसे बेहतरीन गिफ्ट साबित होगा। फोटो क्लिक करने के लिए उन्हें किसी पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा और क्वालिटी तो जबरदस्त आएगी ही क्योंकि एलईडी लाइट्स जो लगी हुई है। लेकिन इसमें आप सिर्फ मोबाइल फोन ही सेट कर सकते हैं कैमरा नहीं।

3. मेनीक्योर-पेडिक्योर किट

हाथ-पैर का साफ-सुथरा और ट्रीम रखने के लिए मेनिक्योर-पेडिक्योर किट बहुत ही काम का है। वीकेंड या जब भी वक्त मिले आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। पॉर्लर जाने का इतंजार नहीं करना पड़ेगा।