13 फरवरी का पंचांग और राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें भविष्यफल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

13 फरवरी का पंचांग और राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें भविष्यफल



 

  • दिन - शनिवार
  • संवत्सर नाम - प्रमादी
  • युगाब्दः- 5122
  • विक्रम संवत- 2077
  • शक संवत -1942
  • अयन - उत्तरायण
  • गोल - दक्षिण
  • ऋतु - शिशिर
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास - माघ
  • पक्ष - शुक्ल पक्ष
  • तिथि- द्वितीया
  • नक्षत्र - शतभिषा
  • योग - शिव
  • करण- बालव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में

आज का व्रत व पर्व

संक्रांति व्रत व पंचक (भदवा) समाप्ति मंगलवार रा. 8:21 ।

आने वाला व्रत:

वसंत पंचमी व सरस्वती पूजा मंगलवार ।
दिनमान:- 10 घंटा 38 मिनट ।
अर्धप्रहरा:- प्रातः 6:25 से 7:49 से अपराह्न 01:25 से 2:49 व 4:12 से 5:35 तक
पाक्षिक सूर्य-धनिष्ठा नक्षत्र में

सांस्कृतिक कोश

ऋषि विश्वरूप को 3 सिर थे ।

राहु काल

प्रातः 9:23 से 10:48 बजे तक

सुविचार

मनुष्य को हमेशा सोच समझकर बोलना चाहिए । क्योंकि शब्द कहीं औषधि का कार्य करता है तो कहीं घाव पहुंचाने का ।

13 फरवरी का राशिफल

मेष

आर्थिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। सरकारी तंत्र से लाभ मिल सकता है। उत्‍तम स्थिति दिख रही है। बस बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। बाकी सब ठीक है। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ

शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों के कृपा पात्र बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल दें।

मिथुन

स्थिति में सुधार हुआ है। सरकारी तंत्र से शुभ समाचार मिलेगा। जीवन में तरक्‍की मिल सकती है। व्‍यापारिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। ताम्रपात्र दान करें।

कर्क

चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम, व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह

जीवनसाथी के साथ थोड़ा ड्राइनेस वाला समय आ सकता है। व्‍यापार उत्‍तम, प्रेम मध्‍यम है। संतान पर ध्‍यान दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या

शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। राजसत्‍ता पक्ष का लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्ब करेगा। प्रेम मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा। व्‍यापार आपका सही चलेगा। तांबे की कोई वस्‍तु दान करें।

तुला

बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मन थोड़ा अप्रसन्‍न रहेगा। प्रेम में थोड़ा ड्राईनेस वाली स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। तांबे की कोई वस्‍तु दान करें।

वृश्चिक

घरेलू सुख बाधित होगा। घरेलू अक्रामकता के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा। सूर्यदेव को जल दें।

धनु

कार्यों को करने के लिए उचित समय है। जो आपने डिजाइन किया है उसे लागू करें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर

जुआ,सट्टा,लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। बाकी आपकी सही स्थिति है। प्रेम, व्‍यापार स्‍वास्‍थ्‍य सब सही चल रहा है। शनिदेव की अराधना करें।

कुंभ

सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन

मन थोड़ा परेशान रहेगा। खर्च को लेकर, किसी व्‍यापारिक स्थिति को लेकर। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।