अब ऑनलाइन डाउनलोड किये जा सकेगें ई-मतदाता पहचान पत्र - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अब ऑनलाइन डाउनलोड किये जा सकेगें ई-मतदाता पहचान पत्र

 ऑनलाइन डाउनलोड किये जा सकेगें ई-मतदाता पहचान पत्र



जबलपुर | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिए आनलाईन ई-मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2021 से मतदाताओं को ई-मतदाता पहचान पत्र आनलाईन डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए मतदाता का यूनिक मोबाईल नंबर मतदाता पहचान पत्र से लिंक होना जरूरी है।

ई-मतदाता पहचान पत्र आनलाईन डाउनलोड करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाईट www.nvsp.in या www.voterportal.eci.gov.in पर जाकर अपना लागिन आईडी एवं पासवर्ड बनाना होगा। यह सुविधा वोटर हेल्पलाईन मोबाईल एप पर भी उपलब्ध रहेगी। ई-मतदाता पहचान पत्र आनलाईन डाउनलोड करने की सुविधा मिलने से मतदाता कहीं पर भी अपना वोटर पहचान पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट प्राप्त कर सकता है।