वन-एसटीसी बॉयज़ स्पोर्टस कम्पनी के विवेक को मिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

वन-एसटीसी बॉयज़ स्पोर्टस कम्पनी के विवेक को मिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

 वन-एसटीसी बॉयज़ स्पोर्टस कम्पनी के विवेक को मिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक



जबलपुर | गुवाहटी असम में 6 से 11 फरवरी तक आयोजित की जा रही नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बॉयज स्पोर्टस कम्पनी, वन-एसटीसी जबलपुर के स्पोर्टस कैडेट विवेक कुमार ने भाला फेंक प्रतियोगिता में 72.83 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वन-एसटीसी बॉयज स्पोर्टस कम्पनी की ओर से राष्ट्रीय स्पर्धा जेवलिन थ्रो में पहला स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर वन-एसटीसी जबलपुर के कमाण्डेण्ट ब्रिगेडियर संजय सज्जनहार ने विवेक को बधाई दी है।