पालघर लिंचिंग मामले में सुनवाई दो सप्ताह टली - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पालघर लिंचिंग मामले में सुनवाई दो सप्ताह टली

 


उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीटकर की गयी हत्या की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराये जाने संबंधी याचिका की सुनवाई दो सप्ताह के लिए बुधवार को स्थगित कर दी।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली खंड पीठ ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि वह मामले में दूसरा आरोप पत्र दाखिल करे।

इसके बाद न्यायालय ने मामले की सुनवाई दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने न्यायालय के समक्ष दलील दी थी कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है और रिट याचिकाओं के लंबित रखने का कोई मतलब नहीं रह जाता।