क्रिकेट : 100 T-20 खेलने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने मॉर्गन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

क्रिकेट : 100 T-20 खेलने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने मॉर्गन



 भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए और साथ ही साथ भारत को इंग्लैंड ने यह मैच 8 विकेट से हरा कर 5 मैचों की T20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। 12 साल पहले यानी 2009 में इयोन मॉर्गन ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया था। इसी के साथ इयोन मॉर्गन 100 या उससे अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

पहले स्थान पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर हैं। बता दें कि इयोन मॉर्गन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 100 मैचों की 95 पारियों में 2306 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक लगाए हैं। टी-20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 99 है।

इयोन मॉर्गन का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर:

कुल टेस्ट मैच - 16 (अर्धशतक - 3,शतक - 2,दोहरा शतक - 0)

कुल एकदिवसीय मैच - 242 (अर्धशतक - 46,शतक - 14,दोहरा शतक - 0)

कुल T20 मैच - 100 (अर्धशतक - 14,शतक - 0,दोहरा शतक - 0)

इयोन मॉर्गन आईपीएल में:

कुल मैच - 66 (अर्धशतक - 5,शतक - 0,दोहरा शतक - 0)

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।