जबलपुर जिले में जारी है कोरोना मरीजों का बढ़ना 25 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर जिले में जारी है कोरोना मरीजों का बढ़ना 25 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 30 नये मरीज मिले । वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 25 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार नौ मार्च को 25 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 940 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 30 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 25 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 443  हो गई है और रिकवरी रेट 97.56 प्रतिशत हो गया है । कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 30 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 854 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है । कोरोना के एक्टिव केस अब 159 हो गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 818 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।