जबलपुर जिले में आज कोरोना ने नया रिकार्ड बनाया 2 व्यक्ति की हुई मौत देखिए ये रिपोर्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज कोरोना ने नया रिकार्ड बनाया 2 व्यक्ति की हुई मौत देखिए ये रिपोर्ट

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 156 नये मरीज मिले । तो वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 68 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर
| कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार पच्चीस मार्च को 68 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1987 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 156 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 68 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 041 हो गई है और रिकवरी रेट 93.60 प्रतिशत हो गया है । कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 156 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार 206 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 256 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 909 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1752 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।