681 व्यक्तियों से वसूला गया 69 हजार रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

681 व्यक्तियों से वसूला गया 69 हजार रुपये का जुर्माना

 


रोको टोको अभियान के तहत 

 

681 व्यक्तियों से वसूला गया 69 हजार रुपये का जुर्माना


जबलपुर | रोको-टोको अभियान के तहत आज मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 681 व्यक्तियों से 69 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 629 व्यक्तियों से 63 हजार रुपये, एसडीएम जबलपुर द्वारा 5 व्यक्तियों से 950 रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 3 व्यक्तियों से 750 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 16 व्यक्तियों से 1 हजार 600 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 18 व्यक्तियों से 1 हजार 800 रुपये तथा नगर परिषद शहपुरा द्वारा 10 व्यक्तियों से 1 हजार रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है।