574 व्यक्तियों से वसूला गया 58 हजार रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

574 व्यक्तियों से वसूला गया 58 हजार रुपये का जुर्माना

 


रोको टोको अभियान के तहत जबलपुर में 574 व्यक्तियों से वसूला गया 58 हजार रुपये का जुर्माना


जबलपुर |  रोको-टोको अभियान के तहत आज मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 574 व्यक्तियों से 58 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 499 व्यक्तियों से 50 हजार 300 रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 22 व्यक्तियों से 2 हजार 400  रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 11 व्यक्तियों से 1 हजार 100 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 20 व्यक्तियों से 2 हजार रुपये तथा एसडीएम सिहोरा द्वारा 12 व्यक्तियों से 1 हजार 200 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है।