कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर नौदरा ब्रिज पर किराना स्टोर्स सील - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर नौदरा ब्रिज पर किराना स्टोर्स सील

 


कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर नौदरा ब्रिज पर किराना स्टोर्स सील व्ही-2 पर एक हजार का जुर्माना


जबलपुर | रोको टोको अभियान के तहत आज शुक्रवार की शाम एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही में नौदरा ब्रिज स्थित किराना स्टोर्स भाटिया ब्रदर्स को सील कर दिया गया तथा रेडीमेड वस्त्रों के शोरूम व्ही-2 से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। तहसीलदार रांझी श्याम नंदन चंदेले के मुताबिक दोनों संस्थानों पर कार्यवाही फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम की अवहेलना करने पर की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने एसडीएम रांझी के नेतृत्व वाले दल ने आज सिविक सेंटर स्थित दवा बाजार एवं चौपाटी पर भी कार्यवाही की गई तथा करीब 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। है।