बड़ा हादसा: मंडला के नारायणगंज में सड़क हादसा: 5 लोगों की मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बड़ा हादसा: मंडला के नारायणगंज में सड़क हादसा: 5 लोगों की मौत

 



 

नारायणगंज । नारायणगंज जिला मंडला के पास ग्राम पोतला में एक 709 लोडिंग वाहन पलटने से 46 लोग घायल हुए, वही इस दर्दनाक हादसे में एक 12 वर्षिय बच्चे सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई। ग्राम पंचायत के देवडोंगरी से बारात चन्देहरा शंकरगंज गई थी, शादी के बाद बारात वापस देवडोंगरी लौट रही थी कि तभी सुबह तकरीबन 9 के आसपास लोडिंग वाहन क्रमाक MP-51-G-0676 अचानक नारायणगंज के पास ग्राम पोतला में अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसमें सवार 46 लोग घायल हो गए । घायलों में से 5 ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जिसमें एक 12 वर्षिय बच्चा भी शामिल है।

लोडिंग वाहन के पलटते ही उसमे सवार लोगों की चीख पुकार मच गई, लोडिंग वाहन के पलटते ही मौके पर अफरातफरी और चीख पुकार मच गई, लोडिंग वाहन के पलटने की ख़बर लगते ही आसपास के लोग वाहन में सवार लोगों की मदद को आगे आए और घायलो को बड़ी मुश्किल से लोडिंग वाहन से बाहर निकाला गया,

लोडिंग वाहन के अचानक पलटने और उसमें सवार घायलों की जानकारी स्थानिय लोगों द्वारा पुलिस और डायल 100 को दी गई । जानकारी लगते ही डायल 100 और टिकरिया पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल 34 लोगों को जबलपुर के जिला अस्पताल मेडिकल इलाज के लिए पहुँचाया ।

शादी समारोह से लौटते वक्त लोडिंग वाहन क्रमाक MP-51-G-0676 के पलटते ही उसमे सवार मामूली रूप से घायल 12 लोगों को टिकरिया पुलिस और डायल 100 सहित अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी समुदायिक स्वास्थ केंद्र नारायणगंज जिला मंडला पहुँचाया गया । जहा घायलों का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।