बंगाल: 7 मार्च को भाजपा की सदस्‍यता लेंगे मिथुन चक्रवर्ती - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बंगाल: 7 मार्च को भाजपा की सदस्‍यता लेंगे मिथुन चक्रवर्ती

 


कोलकाता। बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) रविवार को बीजेपी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड मैदान रैली (PM Modi in Kolkata) में मौजूद रहेंगे। पिछले महीने ही मिथुन ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में आने की खबरों पर हालांकि अभी कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मिथुन के बीजेपी जॉइन करने के सवाल पर कहा, 'अगर वह बीजेपी में आते हैं तो यह बंगाल और हमारी पार्टी दोनों के लिए अच्छा होगा। अगर वह प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करते हैं तो बंगाल के लोगों को खुशी होगी।'

TMC से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं मिथुन
बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्हें अप्रैल 2014 में तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था और वह अप्रैल 2014 से दिसंबर 2016 तक सदन में रहे।

बंगाल में चुनाव से पहले बड़े चेहरों को अपने पाले में करने की होड़
बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होनी है। 27 मार्च को पहले चरण के लिए वोट पड़ेंगे। 2 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव से पहले बंगाल की राजनीति और कला-संस्कृति से जुड़े नामी चेहरों को अपनी पार्टी में शामिल करने की राजनीतिक दलों में होड़ लगी है।

सौरव गांगुली में BJP शामिल होने की अटकलें, मगर.
मिथुन के अलावा सत्ता के गलियारों में एक और बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्‍यक्ष सौरव गांगुली बीजेपी में शामिल होंगे? दो दिन बाद कोलकाता में होने वाली पीएम मोदी की रैली में सौरव के शामिल होने की अटकलें तेज हैं। इन सब के बीच गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सौरव गांगुली ने गुरुवार को एक टीवी चैनल से बातचीत की। राजनीति जॉइन करने के सवाल पर उन्होंने बांग्ला में जवाब देते हुए कहा, 'सोबई सोब किछुर जोन्यो होय ना।' मतलब कि हर कोई, हर एक रोल के लिए नहीं बना होता है। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि इशारों-इशारों में सौरव ने बीजेपी को 'ना' कह दिया है।