Bengal Election 2021: चुनाव के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, महंगाई के खिलाफ 7 मार्च को उत्तरी बंगाल में पदयात्रा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Bengal Election 2021: चुनाव के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, महंगाई के खिलाफ 7 मार्च को उत्तरी बंगाल में पदयात्रा



 Bengal Election 2021: बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच ममता बनर्जी की पार्टी ने बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। 7 मार्च को उत्तरी बंगाल में ममता की पदयात्रा होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल में गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सीएम ममता बनर्जी 7 मार्च को उत्तरी बंगाल में निकलने वाली पदयात्रा में भाग लेंगी। इस दौरान ममता सरकार गैस की बढ़ती कीमतों को मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी। गैस ही नहीं तेल के बढ़ते दामों से भी जनता परेशान है। चुनाव के बीच टीएमसी लगातार डोर टू डोर कैंपेन कर रही है और लोगों को केंद्र की नीतियों के बारे में बता रही है।

बंगाल में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू हो रहे हैं और 2 मई 2021 को परिणामों की घोषणा भी हो जाएगी। बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के चुनाव होने हैं। बंगाल में पहला चरण इस बार 27 मार्च 2021 से शुरू होगा। जो 8 चरणों में होगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 में 8 चरणों में मतदान

पहला चरण : 27 मार्च

दूसरा चरण : 1 अप्रैल

तीसरा चरण : 6 अप्रैल

चौथा चरण : 10 अप्रैल

पांचवां चरण : 17 अप्रैल

छठा चरण : 22 अप्रैल

सातवां चरण : 26 अप्रैल

आठवां चरण : 29 अप्रैल

जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2019 के दौरान टीएमसी ने 22 सीटों के साथ जीत हासिल की थी, जबकि 18 सीटें बीजेपी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 2 सीटें मिली थीं।