यात्री बस और ट्राले में जोरदार भिड़ंत 70 यात्री घायल हादसा इतना खतरनाक था कि ट्राला के परखच्चे उड़ गए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

यात्री बस और ट्राले में जोरदार भिड़ंत 70 यात्री घायल हादसा इतना खतरनाक था कि ट्राला के परखच्चे उड़ गए



राधा कंपनी की बस दमोह से जबलपुर की ओर जा रही थी जिसमें करीब 70 यात्री सवार थे। वहीं ट्राला जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था तभी विदारी घाटी की मोड़ पर यह हादसा हो गया।

दमोह | जबलपुर स्टेट हाइवे पर 25 मार्च गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब जबेरा की विदारी की घाटी में बस एवं  ट्राले की भिड़ंत हो गई,  सड़क हादसे में बस में सवार करिब 70 यात्रियों के घायल होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार राधा बस दमोह से जबलपुर की ओर जा रही थी, और ट्राला जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था, तभी विदारी घाटी की मोड़ पर यह हादसा हो गया।


जानकारी के अनुसार 

बस में सवार 25 यात्रीयों को  जबलपुर रैफर कर दिया गया है जबकि 40 के करीब यात्रियों को जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जबेरा टीआई कमलेश तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ बस में फंसे यात्रियों को निकालाने का प्रयास किया भीषण सड़क हादसे में दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर जाम की स्तिथि निर्मित हो गई हादसा इतना खतरनाक था कि ट्राला के परखच्चे उड़ गए वही बस में फंसे यात्रियों को जेसीबी की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। हादसे में घायल लोगो तत्काल उपचार के लिए जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में  भर्ती किया गया वही गम्भीर रूप से घायलों को जबलपुर रेफर करने की सूचना मिल रही है हादसे से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है।