Holi Weather: इस बार होली पर कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया 7 राज्यों में अलर्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Holi Weather: इस बार होली पर कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया 7 राज्यों में अलर्ट



 Holi Weather: होली (Holi) का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में हर किसी को इंतजार है कि होली पर कैसा होगा मौसम (Weather)। मौसम विभाग ने 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं दिल्ली (Delhi Weather) में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बार कोरोना के चलते कई राज्यों में होली को लेकर गाइलाइंस जारी कर दी है।

मौसम की जानकारी के मुताबिक, होली से पहले मौसम ने करवट बदली है। जिसमें मौसम का एक अहम रोल रहता है। अगर होली पर बरसात हो जाए तो त्योहार बिकार हो जाता है। लेकिन कई राज्यों में बारिश नहीं होगी। ऐसे में बदलता हुआ मौसम आपसे दूर रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। होली पर इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। जबकि जम्मू कश्मीर में मौसम सामान्य की उम्मीद है।

इसके अलावा अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो दिल्ली में अगले 5 दिनों तक मौसम सूखा रहेगा। वहीं राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। वहीं नॉर्थ ईस्ट में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और साउथ के केरल में बारिश की संभावना है। कई मैदानी इलाकों में आज पारा चढ़ गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दो दिनों में उत्तर भारत में मौसम सामान्य रहा। लेकिन उसके बाद मौसम ने करवट बदली। दिल्ली में कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन उम्मीद है कि 29 मार्च को होली पर गर्माहट रहेगी।