रोको टोको अभियान के तहत वसूला गया 98 हजार 250 रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रोको टोको अभियान के तहत वसूला गया 98 हजार 250 रुपये का जुर्माना

 


रोको टोको अभियान 

 

977 व्यक्तियों से वसूला गया 98 हजार 250 रुपये का जुर्माना


जबलपुररोको-टोको अभियान के तहत मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 977 व्यक्तियों से 98 हजार 250 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 919 व्यक्तियों से 92 हजार 250 रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 12 व्यक्तियों से 1 हजार 400 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 27 व्यक्तियों से 2 हजार 700 रुपये, एसडीएम शहपुरा द्वारा 9 व्यक्तियों से 900 रुपये तथा एसडीएम सिहोरा द्वारा 10 व्यक्तियों से 1 हजार रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर इस दौरान जिले में 24 दुकानों को सील भी किया गया है ।