Antarctica में टूटा 1270 वर्ग किमी आकार का विशाल हिमखंड, New York जितना बड़ा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Antarctica में टूटा 1270 वर्ग किमी आकार का विशाल हिमखंड, New York जितना बड़ा

 


लंदन। अंटार्कटिका (Antarctica) में ब्रिटिश रिसर्च स्टेशन (British Research Station) के पास एक विशाल हिमखंड (ice floe) टूटने की जानकारी मिल रही है। इसका आकार 1270 वर्ग किमी का हिमखंड टूटना बताया जा रहा है। यह कितना बड़ा है, इसका अंदाजा ऐसे लगाएं कि देश के दो सबसे बड़े शहरी क्षेत्रों दक्षिण व उत्तर दिल्ली नगर निगम के लगभग बराबर है या न्यूयॉर्क सिटी बराबर है।

ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण ने बताया है कि बर्फ के इस टुकड़े का क्षेत्रफल 1,270 वर्ग किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि यह घटना 26 फरवरी को हुई थी, लेकिन, इससे ब्रिटिश रिसर्च सेंटर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है क्योंकि आर्कटिक की सर्दियों के कारण इस स्टेशन को बंद किया गया है।

वैज्ञानिकों ने दावा किया कि 150 मीटर मोटी ब्रंट आइस शेल्फ कैल्विंग प्रक्रिया के कारण टूटी है। इस टुकड़े में पहले भी दरार (crack) देखा जा चुका था। जिसके बाद वैज्ञानिकों ने कहा था कि आने वाले दिनों में यह टुकड़ा अलग हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना आर्कटिक में ब्रिटेन के हैली रिसर्च स्टेशन से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है।