चोटिल श्रेयस अय्यर नहीं खेल पाएंगे अगला मुकाबला - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

चोटिल श्रेयस अय्यर नहीं खेल पाएंगे अगला मुकाबला

 


पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ यहां गत मंगलवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में आठवें ओवर में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को स्कैन के लिए ले जाया गया है। नतीजतन वह तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के शेष दो मैच नहीं खेल पाएंगे। फील्डिंग के दौरान श्रेयस के बाएं कंधे पर चोट लग गई थी।

बीसीसीआई के मुताबिक जॉनी बेयरस्टो की ओर से लगाए शॉट को बाउंड्री पर जाने से रोकने की कोशिश में अय्यर का बायां कंधा दब गया था। वह टीम के लिए कुछ रन बचाने में तो सफल रहे, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें दर्द महसूस होने लगा और उन्हें अपने बाएं कंधे को पकड़ कर मैदान छोड़ कर जाना पड़ा।

बीसीसीआई ने बताया कि अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अगले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की 148 किलोमीटर की गति वाली गेंद रोहित की कोहनी पर लग गई थी, जिसके बाद उन्हें दर्द होने लगा था।